
1. राहुल गांधी का दावा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी गठबंधन ने वोटर लिस्ट में हेरफेर कर चुनाव “चुरा” लिया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव (जून 2024) और विधानसभा चुनाव (नवंबर 2024) के बीच 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए, जो असामान्य रूप से अधिक हैं।
2. 2009 से अब तक का डेटा क्या कहता है?
- 2024 में 5 महीनों में 39 लाख नए वोटर जुड़े, जबकि
- 2014 में 5 महीनों में 27 लाख
- 2009 में 5 महीनों में 30 लाख वोटर जुड़े थे।
- पहले भी ऐसा ट्रेंड देखा गया है, इसलिए 39 लाख वोटर्स की वृद्धि कोई असामान्य बात नहीं।
3. पिछले विधानसभा चुनावों के बीच मतदाता वृद्धि
- 2019-2024: 71 लाख नए मतदाता जुड़े
- 2014-2019: 63 लाख नए मतदाता जुड़े
- 2009-2014: 75 लाख नए मतदाता जुड़े
4. चुनावी वर्षों में मतदाता वृद्धि क्यों होती है?
- चुनाव के समय अधिक लोग मतदाता सूची में नाम दर्ज कराते हैं।
- पहले वोटर आईडी पहचान पत्र के लिए जरूरी था, लेकिन अब आधार कार्ड के कारण इसकी जरूरत कम हो गई है।
5. निष्कर्ष
डेटा के आधार पर यह साफ है कि चुनावी वर्षों में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि सामान्य है। 2009 और 2014 में भी यही पैटर्न देखने को मिला था, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। इस आधार पर राहुल गांधी के आरोप कमजोर पड़ते है|